डिबाई में महाशिवरात्रि की धूम: ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजे शिवालय, कांवड़ियों की सेवा में जुटे हाथ

बुलंदशहर

बुलंदशहर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर डिबाई क्षेत्र के शिवालय पूरी तरह शिवमय हो गए। शनिवार देर रात से ही प्राचीन कालेश्वर मंदिर पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर डिबाई क्षेत्र के शिवालय पूरी तरह शिवमय हो गए। शनिवार देर रात से ही प्राचीन कालेश्वर मंदिर पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया। रविवार तड़के 4 बजे से ही भक्तों ने रुद्राभिषेक और जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के मुख्य महादेव मंदिर, चामुंडा मंदिर और कैलाश ज्ञान मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में दिनभर भारी भीड़ उमड़ी रही।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नेशनल हाईवे पर कसेरकलां रेलवे स्टेशन से भीमपुर दोराहा तक जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए। राजघाट और नरोरा से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों को इन शिविरों में फल, दूध, मिठाई और दवाइयां वितरित की गईं। क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह ने भी शिविरों में पहुंचकर शिव भक्तों की सेवा की। इस दौरान समाजसेवी ऋषि गौतम, विनोद खन्ना और कपिल गुप्ता सहित अनेक लोगों ने अपनी सेवाएं दीं। सड़कों पर “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ कांवड़ियों के जत्थे अपनी मंजिलों की ओर बढ़ते नजर आए।

 

Voice Of News24