महाशिवरात्रि पर भव्य रूप से सजा इटहिया महादेव का दरबार, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

महराजगंज

महराजगंज जनपद के महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध पंचमुखी इटहिया महादेव मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध पंचमुखी इटहिया महादेव मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आगामी 15 फरवरी को आयोजित होने वाले विशाल मेले और जलाभिषेक के लिए मंदिर प्रशासन और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भव्य तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं।

आस्था के इस केंद्र पर न केवल उत्तर प्रदेश और बिहार, बल्कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु महादेव के दर्शन हेतु पहुँचते हैं। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और सुगंधित फूलों से बेहद सुंदर और आकर्षक रूप दिया गया है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मान्यता है कि पंचमुखी महादेव के दरबार में जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से जलाभिषेक करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पूरा क्षेत्र वर्तमान में ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान है और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

 

Voice Of News24