लुहारली में गूँजा ‘जयंत चौधरी’ का उद्घोष: शहीद रंजीत सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के अगौता राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय जयंत चौधरी शनिवार को जनपद के ग्राम लुहारली पहुँचे। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के अगौता राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय जयंत चौधरी शनिवार को जनपद के ग्राम लुहारली पहुँचे। यहाँ उन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सूबेदार रंजीत सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद को नमन करते हुए जयंत चौधरी ने कहा, “वीरों का सम्मान ही राष्ट्र की असली पूँजी है। शहीद रंजीत सिंह का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।”

विशाल जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

प्रतिमा अनावरण के पश्चात आयोजित विशाल जनसभा में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा। पूरा पंडाल “राष्ट्रीय लोकदल जिंदाबाद” और “जयंत चौधरी जिंदाबाद” के नारों से गूँज उठा। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र के विकास और किसानों के ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

कुशल नेतृत्व और आभार

क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री तरसपाल मलिक के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रालोद कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। बुलंदशहर जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान ने कार्यक्रम के अंत में सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीणों और रालोद के मुख्य चेहरों की उपस्थिति ने पार्टी की जमीनी मजबूती को एक बार फिर साबित कर दिया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.