बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के खुर्जा इको फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा पुलवामा शहीद दिवस के अवसर पर एस.एम.जे.ई.सी. इंटर कॉलेज तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा इको फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा पुलवामा शहीद दिवस के अवसर पर एस.एम.जे.ई.सी. इंटर कॉलेज तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।

आयोजक विपिन सिसोदिया (चेयरमैन, इको फिल्म्स प्रोडक्शन) ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र को सदैव प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल, ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह और डॉ. डी.पी. सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मुख्य वक्ताओं ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया। इस दौरान सोम शर्मा, वैभव गर्ग और अन्य कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना है। अंत में सभी ने शहीदों को शत-शत नमन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
“पुलवामा के रणबांकुरों का बलिदान: जब प्रेम दिवस पर वतन के आशिकों ने लहू से लिखी वफादारी की अमर इबारत।”https://t.co/aOaobIWeUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 14, 2026























