महराजगंज के विद्यार्थियों ने जाना पारले-जी बिस्किट बनने का सफर; गीडा का औद्योगिक भ्रमण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के विज्ञान क्लब के तत्वावधान में जनपद के 15 विद्यालयों के 130 मेधावी विद्यार्थियों के दल ने गीडा स्थित औद्योगिक संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के विज्ञान क्लब के तत्वावधान में जनपद के 15 विद्यालयों के 130 मेधावी विद्यार्थियों के दल ने गीडा स्थित औद्योगिक संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीक और उद्योग संचालन से रूबरू कराना था।

 

विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की शोधशालाओं का अवलोकन किया और वहां मौजूद वैज्ञानिक मशीनों व मॉडलों को देखकर वैज्ञानिक बारीकियों को समझा। इसके पश्चात, दल ने प्रसिद्ध पारले-जी बिस्किट इंडस्ट्री का दौरा किया। यहाँ को-ऑर्डिनेटर उमेश्वर नाथ श्रीवास्तव ने वीडियो और प्रत्यक्ष अवलोकन के माध्यम से बिस्किट निर्माण, शुद्धता मानक, ऑटोमैटिक पैकेजिंग और मार्केटिंग प्रबंधन की जानकारी दी।

विज्ञान क्लब के विमल कुमार पांडे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस भ्रमण का लक्ष्य युवाओं को ‘स्टार्टअप’ के लिए प्रेरित कर भविष्य का सफल उद्यमी बनाना है। विज्ञान संचारक रोहित गुप्ता ने उद्योग स्थापना के गुर सिखाए, वहीं शिक्षक राजन जायसवाल ने विद्यार्थियों का आंतरिक आकलन कर उन्हें भविष्य की करियर योजनाओं के लिए मार्गदर्शन दिया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.