बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के नरौरा एनपीसीआईएल (NPCIL) एनवायरमेंट स्टीवार्डशिप प्रोग्राम के अंतर्गत नरौरा परमाणु बिजलीघर के तत्वावधान में शनिवार को 15वीं बर्ड मैराथन का शानदार आगाज़ हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नरौरा एनपीसीआईएल (NPCIL) एनवायरमेंट स्टीवार्डशिप प्रोग्राम के अंतर्गत नरौरा परमाणु बिजलीघर के तत्वावधान में शनिवार को 15वीं बर्ड मैराथन का शानदार आगाज़ हुआ। इस गणना अभियान में दिल्ली-एनसीआर, भोपाल और लखनऊ सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए पक्षी विशेषज्ञों ने शिरकत की।
निदेशक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अणुविहार टाउनशिप स्थित तिरंगा परिसर से केंद्र निदेशक एस. के. कावरे ने सभी 8 टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य अधीक्षक एच. एस. सिंह, अनिल अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। विशेषज्ञों की ये टीमें गंगा तटीय क्षेत्रों में पक्षियों की प्रजातियों और उनकी संख्या का डेटा जुटाएंगी।

दुर्लभ पक्षियों के दीदार और समृद्ध जैव विविधता
गणना के दौरान विशेषज्ञों को गंगा बेसिन में कई दुर्लभ और अति दुर्लभ पक्षियों के झुंड देखने को मिले। पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार:
बेहतर पर्यावरण का संकेत प्रवासी पक्षियों की भारी संख्या में मौजूदगी गंगा नदी के स्वस्थ इकोसिस्टम और अनुकूल ‘हैबिटेट’ को दर्शाती है।
चिह्नित क्षेत्र: टीमों ने भेरिया से कर्णवास, राजघाट, नरवर, रामघाट और बैराज के आस-पास के वेटलैंड्स में पक्षियों की पहचान की।
दिग्गज पक्षी विशेषज्ञों की रही मौजूदगी
मैराथन में नीरज श्रीवास्तव, राजा मंडल, डॉ. सार्थक मल्होत्रा, और जसवंत सिंह कलेयर जैसे नामचीन बर्ड वाचर्स ने भाग लिया। इनके साथ स्थानीय पक्षी प्रेमियों ने भी गंगा के तटों पर पक्षियों की अठखेलियों को कैमरों में कैद किया।
“पुलवामा के रणबांकुरों का बलिदान: जब प्रेम दिवस पर वतन के आशिकों ने लहू से लिखी वफादारी की अमर इबारत।”https://t.co/aOaobIWeUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 14, 2026























