बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु शनिवार को जनपद में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु शनिवार को जनपद में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन हुआ। इसी कड़ी में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने थाना चोला पहुँचकर फरियादियों की समस्याओं को सुना।

समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि विवाद और अतिक्रमण के मामले छाए रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर विवादों का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय वर्ग की शिकायतों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, भू-माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसएसपी ने थाना अभिलेखों की जांच करते हुए पुलिसकर्मियों को पीड़ितों के साथ मृदु व्यवहार करने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। इस दौरान तहसीलदार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जिससे जनता में त्वरित न्याय की उम्मीद जगी है।
“पुलवामा के रणबांकुरों का बलिदान: जब प्रेम दिवस पर वतन के आशिकों ने लहू से लिखी वफादारी की अमर इबारत।”https://t.co/aOaobIWeUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 14, 2026























