इंदौर खेड़ा के प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी पूर्ण, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक इंदौर खेड़ा गांव के प्राचीन पार्लरेश्वर महाराज मंदिर में 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक इंदौर खेड़ा गांव के प्राचीन पार्लरेश्वर महाराज मंदिर में 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सदियों पुराने इस मंदिर के प्रति क्षेत्रीय लोगों में अटूट विश्वास है; मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।

जलाभिषेक का समय और कांवड़ियों का आगमन

मंदिर के महंत नीरेश गिरी महाराज ने बताया कि हरिद्वार और गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्री मंदिर पहुँचने लगे हैं। जलाभिषेक के लिए विशेष समय निर्धारित किया गया है

अनूपशहर से जल लाने वाले भक्त: रात 12:00 बजे से जलाभिषेक शुरू करेंगे।

हरिद्वार से जल लाने वाले भक्त: सुबह 4:40 बजे कांवड़ चढ़ाएंगे।

प्रशासनिक मुस्तैदी और सुरक्षा

भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए CHC दानपुर के अधीक्षक नवल किशोर ने 24 घंटे मेडिकल टीमें तैनात रखने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा की कमान संभालते हुए दौलतपुर खुर्द चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने बताया कि कांवड़ मार्ग से मंदिर परिसर तक पुलिस बल की पैनी नजर रहेगी।

भव्य आयोजन और सेवा

श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारों और विश्राम शिविरों का आयोजन किया गया है। इस भव्य उत्सव को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीरेश गिरी के साथ भूदेव गिरी, चंद्रपाल गिरी, सूरज गिरी, विनोद और जॉनी शर्मा आदि का विशेष सहयोग मिल रहा है। पूरे क्षेत्र में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.