बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र में जालसाजी का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक शातिर दंपत्ति ने खुद को रसूखदार बताकर 8 बेरोजगार युवकों से करीब 6.46 लाख रुपये ठग लिए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र में जालसाजी का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक शातिर दंपत्ति ने खुद को रसूखदार बताकर 8 बेरोजगार युवकों से करीब 6.46 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठगी का तरीका
मुख्य आरोपी बबलू सक्सेना (निवासी पिलखुआ, हापुड़) खुद को एक संपादक बताता था। उसने शिकायतकर्ता दिनेश चंद को झांसा दिया कि उसका भाई लखनऊ कोर्ट में जज है और वह अलीगढ़ व बुलंदशहर कोर्ट में संविदा पर लिपिक की नौकरी लगवा सकता है। सिक्योरिटी के नाम पर प्रति व्यक्ति 80 हजार रुपये की मांग की गई।
फर्जी जॉइनिंग लेटर और बाउंस चेक
दिनेश चंद और उनके साथियों ने आरोपी की पत्नी बरखा सक्सेना के खाते में कुल 6,46,950 रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने विश्वास जीतने के लिए पीड़ितों को अलीगढ़ कोर्ट के फर्जी जॉइनिंग लेटर भी थमा दिए। जब पीड़ित कोर्ट पहुँचे, तो उन्हें ठगी का पता चला। दबाव बनाने पर आरोपियों ने जो चेक दिए, वे भी बैंक में बाउंस हो गए।
पुलिस की कार्यवाही
पैसे वापस मांगने पर पीड़ितों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर छतारी थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वर्तमान में सीओ डिबाई मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
“पुलवामा के रणबांकुरों का बलिदान: जब प्रेम दिवस पर वतन के आशिकों ने लहू से लिखी वफादारी की अमर इबारत।”https://t.co/aOaobIWeUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 14, 2026























