सिद्धार्थनगर: ‘गांव की समस्या-गांव में समाधान’; डीएम ने उसका बाजार के फुलवरिया में सुनीं जन-शिकायतें

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का उनके द्वार पर ही निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर आज एक्शन मोड में नजर आए।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का उनके द्वार पर ही निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर आज एक्शन मोड में नजर आए। विकास खंड उसका बाजार के अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया में आयोजित ‘ग्राम चौपाल’ में जिलाधिकारी ने स्वयं पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान आवास, पेंशन, राशन कार्ड, नाली-खड़ंजा और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। डीएम ने एक-एक कर ग्रामीणों की बातों को सुना और संबंधित पटल के अधिकारियों को शिकायतों को नोट करने के निर्देश दिए।

चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया

चौपाल में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर दिखना चाहिए।

शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी अनिवार्य है।

जनसुनवाई के साथ-साथ जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देशित किया कि गांव में स्वच्छता और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

इस अवसर पर CDO बलराम सिंह विकास खंड के खंड विकास अधिकारी (BDO), विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.