डिबाई पुलिस की बड़ी कामयाबी: 05 शातिर पशु चोर गिरफ्तार, चोरी की भैंस और असलहे बरामद

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद में पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डिबाई पुलिस और स्वाट टीम देहात को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद में पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डिबाई पुलिस और स्वाट टीम देहात को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्राधिकारी (CO) डिबाई मधुप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

बरामदगी और गिरफ्तारी

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दौलपतपुर खुर्द क्षेत्र में घेराबंदी कर इन अभियुक्तों को दबोचा। इनके कब्जे से:

02 चोरी की भैंस

01 पिकअप गाड़ी और 01 मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त)

अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

चोरी करने का शातिर तरीका

पूछताछ में अभियुक्तों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। गिरोह के सदस्य पहले मोटरसाइकिल से गांवों में रैकी करते थे। मौका पाकर पशु चोरी करते और उन्हें पैदल ही गांव के बाहर ले जाते थे, जहाँ पहले से खड़ी पिकअप गाड़ी में उन्हें लादकर फरार हो जाते थे। पकड़े गए अभियुक्तों ने 29 अक्टूबर 2025 (मोहम्मदपुर कला) और 14 जनवरी 2026 (हीरापुर कला) को हुई भैंस चोरी की वारदातों को स्वीकार किया है।

अपराध जगत से पुराना नाता

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है। इनके विरुद्ध हत्या के प्रयास, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और शस्त्र अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरोह के पकड़े जाने से क्षेत्र के पशुपालकों ने राहत की सांस ली है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है और क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.