महराजगंज: RTE के तहत 6,673 सीटों पर होंगे दाखिले, DM ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा का सुनहरा अवसर सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने घोषणा की है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिले के 836 पंजीकृत निजी और मैनेजमेंट स्कूलों में कुल 6,673 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। यह पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। अभिभावक केवल वेबसाइट और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 6,673 सीटें उपलब्ध हैं। 3 से 6 वर्ष तक के सभी बच्चे इस योजना के तहत प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रवेश की पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

आयु सीमा 3 से 6 वर्ष तक के बच्चे केवल ऑनलाइन वेबसाइट और पोर्टल के जरिए आवेदन।

 

अभिभावकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उन अभिभावकों के लिए जिन्हें फॉर्म भरने में तकनीकी समस्या आ रही है, प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं:

ग्राम पंचायत स्तर: पंचायत सहायक और कंप्यूटर लैब की सुविधा।

विकासखंड स्तर: कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा सहायता।

इसके अलावा, शिक्षा विभाग के कार्यालयों में भी कंप्यूटर लैब और ऑपरेटर उपलब्ध हैं। कोई भी अभिभावक पंचायत, विकासखंड या तहसील स्तर के सरकारी केंद्रों से आवेदन कर सकता है। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों, नगर क्षेत्रों के अध्यक्षों, ग्राम प्रधानों, अभिभावकों और मीडिया से इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.