अमरोहा: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मुख्य आरोपी रिहान गिरफ्तार, हसनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमरोहा

अमरोहा जनपद के हसनपुर क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अमरोहा जनपद के हसनपुर क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। हसनपुर कोतवाली पुलिस ने महिलाओं से छेड़छाड़ करने के मुख्य आरोपी रिहान को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी रिहान इलाके में महिलाओं और युवतियों के साथ आए दिन अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ करता था। आरोपी की हरकतों से तंग आकर अंततः महिलाओं ने हिम्मत जुटाई और पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल केस दर्ज किया और दबिश देकर रिहान को धर दबोचा।

स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News 24