महराजगंज: अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

पुरन्दरपुर

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना गोरखपुर-सोनौली मुख्य मार्ग पर ललाइन पैसिया गांव के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना गोरखपुर-सोनौली मुख्य मार्ग पर ललाइन पैसिया गांव के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह दुर्घटना रात करीब 12 बजे के आसपास हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवार अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दौड़कर राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही पुरन्दरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार की रफ्तार काफी तेज थी। संभवत चालक को झपकी आने या वाहन पर से नियंत्रण खोने के कारण कार सीधे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी।

पुरन्दरपुर थानाध्यक्ष मनोज रॉय ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई थी। कार सवार चारों घायलों को समय रहते अस्पताल पहुँचाया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.