बुलंदशहर: दियौरऊ में शिव परिवार की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, भक्तिमय वातावरण में हुआ भव्य भंडारा

दानपुर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम दियौरऊ में आज धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ शिव मंदिर में मूर्तियों का जीर्णोद्धार एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम दियौरऊ में आज धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ शिव मंदिर में मूर्तियों का जीर्णोद्धार एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरा गांव शिव भजनों और जयकारों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह वेदोक्त मंत्रोच्चार और विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ किया गया। मुख्य यजमानों सहित समस्त ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। हवन के पश्चात शिव मंदिर में शिव परिवार की नूतन मूर्तियों की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई।

मूर्ति स्थापना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में युवाओं और बुजुर्गों का विशेष सहयोग रहा।

इस पावन अवसर पर संदीप सिंह, विनय शर्मा, विनीत शर्मा, अमित चौहान, उत्तम फौजी, पंकज राघव, अभिषेक जी, अनिल पोस्टमैन सहित भारी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस धार्मिक अनुष्ठान को गांव की एकता और अखंडता का प्रतीक बताया।

 

 

Voice Of News 24