राजघाट: पूर्व प्रमुख सचिवों ने माँ गंगा का किया दुग्धाभिषेक, नौका विहार कर लिया प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल राजघाट पर शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलन्दशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल राजघाट पर शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य मंत्रालय के पूर्व प्रमुख सचिवों ने यहाँ पहुँचकर पतित पावनी माँ गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की।

वैदिक मंत्रोच्चार और दुग्धाभिषेक

राजघाट स्थित बांके बिहारी घाट पर विद्वान पंडितों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आध्यात्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। अतिथियों ने माँ गंगा का दूध से अभिषेक किया और आरती उतारकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान घाट का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

जल सफारी और नौका विहार

धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात पूर्व अधिकारियों ने जल सफारी मोटरबोट के माध्यम से गंगा की लहरों के बीच नौका विहार किया। उन्होंने गंगा के निर्मल जल और शांत प्रवाह की सराहना करते हुए यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।

इस अवसर पर गृह मंत्रालय के डॉ. गौरव शर्मा, प्रधानाचार्य डी. एस. यादव, ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह (एडवोकेट), सत्यवीर सिंह, इंजीनियर विशाल कश्यप और सुनील कुमार सैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24