हापुड़
हापुड़ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र स्थित गांव खेड़ा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पारिवारिक विवाद से नाराज होकर गांव की ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया।

हापुड़ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र स्थित गांव खेड़ा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पारिवारिक विवाद से नाराज होकर गांव की ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक को टंकी पर देख ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने की कड़ी मशक्कत
सूचना मिलते ही धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया, तब जाकर प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली।
पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत
हैरानी की बात यह है कि उक्त युवक कुछ दिन पूर्व भी इन्हीं कारणों से टंकी पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा कर चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते वह अक्सर इस तरह के आत्मघाती कदम उठाने की धमकी देता है। पुलिस अब युवक की काउंसलिंग और मामले की जांच में जुटी है।
घोसी: प्रतिभा खोज परीक्षा में मेधावियों का जलवा, 56 छात्र सम्मानित; आंचल ने मारी बाजीhttps://t.co/IzoQTEBOIl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 28, 2026




















