बुलंदशहर
बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इंडस्ट्री एरिया में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तिरुपति केमिकल फैक्ट्री पर छापेमारी की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इंडस्ट्री एरिया में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तिरुपति केमिकल फैक्ट्री पर छापेमारी की है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, ग्राउंडवाटर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री परिसर से सल्फ्यूरिक और हाइड्रोक्लोरिक एसिड की भारी खेप बरामद की है।
अधिकारियों के मुताबिक, फैक्ट्री में अवैध रूप से इन खतरनाक रसायनों के भंडारण की शिकायत मिली थी। छापेमारी के दौरान सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी पाई गई। ग्राउंडवाटर विभाग ने रिसाव की आशंका को देखते हुए आसपास के भूजल के नमूने लिए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जहरीले केमिकल से पर्यावरण को कितना नुकसान पहुँचा है।
पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर फैक्ट्री के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अचानक हुई कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र की अन्य इकाइयों में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जनस्वास्थ्य और पर्यावरण से खिलवाड़ करने वाली किसी भी फैक्ट्री को बख्शा नहीं जाएगा।
बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी सहित 6 लोगों के निधन की खबर pic.twitter.com/ayJ8tfZ6tz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 28, 2026




















