अमरोहा: डिडौली में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का टायर फटने से पीलीभीत के युवक की मौत

अमरोहा

अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरियाना के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरियाना के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मृतक की पहचान पीलीभीत निवासी शिवांक सक्सेना के रूप में हुई है। चश्मदीदों के अनुसार, कार की गति काफी तेज थी और टायर फटते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण शिवांक को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही डिडौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

Voice Of News 24