घोसीपुरा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद की न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना के ग्राम घोसीपुरा में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद की न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना के ग्राम घोसीपुरा में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गांव में ध्वजारोहण के साथ-साथ विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों की धूम रही।

समारोह का मुख्य आकर्षण स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई भव्य रैली रही। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने पूरे गांव में भ्रमण किया और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर मास्टर मनोज कुमार, प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार, सहायक अध्यापक सचिन, शिक्षामित्र करण सिंह, मिथिलेश देवी और आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलम देवी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे ग्रामीणों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक पूर्व प्रधान फूल सिंह, रामबाबू, वीरेंद्र सिंह लोधी और गंगा प्रसाद मास्टर जी ने शिरकत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने बच्चों को संविधान की मर्यादा बनाए रखने और देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा दी। उत्सव का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ, जिससे पूरे गांव में एकता और सौहार्द का संदेश गया।

 

 

Voice Of News 24