मऊ: रेलवे अंडरपास के टीन शेड से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

मऊ

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पनियरा हाल्ट रेलवे अंडरपास में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पनियरा हाल्ट रेलवे अंडरपास में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। लगभग 35 वर्षीय युवक का शव अंडरपास के भीतर टीन शेड में लगे लोहे के एंगल के सहारे रस्सी से लटका मिला।

मौके पर जुटी भीड़, शिनाख्त की कोशिश जारी

अंडरपास से गुजर रहे राहगीरों ने जब शव देखा, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सरायलखंसी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस का बयान

थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों और थानों में सूचना भेज दी गई है, लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस इस मामले को आत्महत्या और हत्या, दोनों कोणों से देख रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और समय का सटीक पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मृतक के पास से मिले हुलिए और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश में जुटी

 

Voice Of News 24