मऊ: स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में डीएम सख्त, लापरवाही बरतने वालों को दी चेतावनी

मऊ

मऊ जनपद के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की सघन समीक्षा की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की सघन समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने टीकाकरण में ढिलाई बरतने वाले कर्मियों को सख्त चेतावनी दी और स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार के कड़े निर्देश दिए।

 

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ के तहत 14 दिवसीय कुष्ठ पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने महिला चिकित्सालय में दिसंबर माह के दौरान संस्थागत प्रसव की कम संख्या पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए एमओवाईसी को इसमें तत्काल सुधार लाने को कहा।

टीकाकरण की समीक्षा में पाया गया कि अप्रैल 2025 से दिसंबर 2025 तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 94.73 प्रतिशत (38,177 बच्चे) सफलता मिली है, जिसे शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता पर बनाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने 102 और 108 एम्बुलेंस सेवाओं की फिटनेस सुनिश्चित करने के साथ-साथ ई-कवच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं का डेटा अनिवार्य रूप से फीड करने को कहा। बैठक में परिवार कल्याण, क्षय रोग नियंत्रण और जननी सुरक्षा योजना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.