महराजगंज
महराजगंज जनपद के लाला केशर राम नारंग क्रीड़ांगन में आयोजित ‘ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता’ का खिताब जम्मू-कश्मीर की टीम ने अपने नाम कर लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के लाला केशर राम नारंग क्रीड़ांगन में आयोजित ‘ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता’ का खिताब जम्मू-कश्मीर की टीम ने अपने नाम कर लिया है। एक बेहद रोमांचक और उतार-चढ़ाव भरे फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने झारखंड को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ में झारखंड ने 1-0 की बढ़त बनाई, जिसे जम्मू-कश्मीर ने जल्द ही बराबरी पर ला खड़ा किया। दूसरे हाफ में पुनः गोल कर झारखंड 2-1 से आगे हो गया, लेकिन अंतिम पांच मिनटों में जम्मू-कश्मीर ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया। अंततः अतिरिक्त समय में जम्मू-कश्मीर ने निर्णायक गोल दागकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
फाइनल का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने किया। समापन अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्र ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। नगर अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बरेली: मीरगंज पुलिस ने दो चरस तस्करों को दबोचा, बाइक और नशीला पदार्थ बरामदhttps://t.co/0yJ10iKDem
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 21, 2026





















