डीएम श्रुति ने दानपुर गौशाला का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के जिलाधिकारी श्रुति ने शनिवार को डिबाई तहसील क्षेत्र के विकास खंड दानपुर अंतर्गत ग्राम मोहम्मदपुर खुर्द स्थित अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण किया।

बुलंदशहर जनपद के जिलाधिकारी श्रुति ने शनिवार को डिबाई तहसील क्षेत्र के विकास खंड दानपुर अंतर्गत ग्राम मोहम्मदपुर खुर्द स्थित अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौवंशों के रखरखाव, चारे की उपलब्धता और शीत लहर से बचाव के इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान गौशाला में संरक्षित लगभग 310 गौवंश पाए गए, जिनकी देखरेख के लिए 7 केयर टेकर तैनात हैं। जिलाधिकारी ने गौवंशों के लिए चारे, पानी और सर्दी से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों को संतोषजनक पाया। उन्होंने भूसा और हरे चारे के पर्याप्त स्टॉक पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों की सराहना की।

जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि सभी पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गौशाला के अभिलेखों को समय पर अपडेट रखा जाए और शासन की मंशा के अनुरूप गौसेवा में कोई कोताही न बरती जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, एसडीएम मनीष कुमार और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.