डिबाई: नवागंतुक सीओ मधुप कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार, बोले– अपराधियों के लिए क्षेत्र में कोई जगह नहीं

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के पुलिस महकमे में हाल ही में हुए फेरबदल के बाद नवागंतुक क्षेत्राधिकारी (सीओ) मधुप कुमार सिंह ने शनिवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पुलिस महकमे में हाल ही में हुए फेरबदल के बाद नवागंतुक क्षेत्राधिकारी (सीओ) मधुप कुमार सिंह ने शनिवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं और अपराधियों व अवैध धंधों में संलिप्त लोगों को सख्त चेतावनी दी।

मीडिया से मुखातिब होते हुए सीओ मधुप कुमार सिंह ने कहा कि सर्किल क्षेत्र में अवैध खनन, जुआ-सट्टा और शराब तस्करी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे कृत्यों में लिप्त पाए जाने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध मुक्त वातावरण तैयार करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

सीओ ने आमजन की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण होगा, ताकि नागरिकों का पुलिस के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हो सके। उन्होंने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे जनता के साथ शालीन व्यवहार करें, लेकिन अपराधियों के साथ कोई नरमी न बरतें। अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति व सौहार्द बना रहे।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.