बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस की जैकेट पहनकर सब्जी बेचते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस की जैकेट पहनकर सब्जी बेचते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस विभाग ने इसे नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह वायरल वीडियो खुर्जा नगर के व्यस्त गांधी मार्ग का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक पुलिस की आधिकारिक जैकेट पहनकर खुलेआम ठेले पर सब्जी बेच रहा है। जैसे ही यह वीडियो सार्वजनिक हुआ, विभाग में हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि युवक का पुलिस विभाग से कोई लेना-देना नहीं है।
पुलिस की छवि और नियमों का उल्लंघन पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आम नागरिकों द्वारा पुलिस की वर्दी, जैकेट या उससे मिलते-जुलते प्रतीक चिह्नों का उपयोग करना कानूनन अपराध है। इससे न केवल जनता में भ्रम पैदा होता है, बल्कि पुलिस की गरिमा और छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा सरकारी वर्दी का इस तरह उपयोग करना सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिहाज से भी चिंताजनक है।
होगी सख्त कार्रवाई पुलिस प्रशासन ने वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की प्रक्रिया तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जनता से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति पुलिस की वर्दी या सरकारी संपत्तियों का दुरुपयोग करता पाया जाए, तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने में दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वर्दी के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 17 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/4BMandBdBH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 17, 2026



















