बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सड़क की बदहाली और अवैध रूप से हो रही मिट्टी की ढुलाई को लेकर शनिवार को जहांगीराबाद के मोहल्ला आहनग्रान और छेपियान के निवासियों का धैर्य जवाब दे गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सड़क की बदहाली और अवैध रूप से हो रही मिट्टी की ढुलाई को लेकर शनिवार को जहांगीराबाद के मोहल्ला आहनग्रान और छेपियान के निवासियों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित वार्डवासियों ने सड़कों पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और मिट्टी से लदी 7 ट्रॉलियों को मौके पर ही रोक लिया।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि दिन-रात बिना अनुमति दौड़ रही भारी-भरकम ट्रॉलियों ने सड़कों को मलबे में तब्दील कर दिया है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। मौके पर पहुंचे वार्ड सभासद रोविन चौधरी ने भी पालिका प्रशासन पर उनके वार्ड की उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे, जहां ठेकेदार और नागरिकों के बीच तीखी झड़प भी हुई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 7 ट्रॉलियों को हिरासत में लिया, हालांकि एक चालक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। फिलहाल 6 ट्रॉलियां जहांगीराबाद थाने में जब्त कर ली गई हैं। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, ईओ मणिजी सैनी ने आश्वासन दिया है कि मामले का संज्ञान लेकर जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 17 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/4BMandBdBH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 17, 2026




















