बुलंदशहर: दौका गांव में नीलगायों का आतंक, किसानों की मेहनत पर फिर रहा पानी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के ब्लॉक दानपुर क्षेत्र के ग्राम दौका में नीलगायों के बढ़ते आतंक ने किसानों की नींद उड़ा दी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ब्लॉक दानपुर क्षेत्र के ग्राम दौका में नीलगायों के बढ़ते आतंक ने किसानों की नींद उड़ा दी है। गांव में 40 से 50 नीलगायों का झुंड आलू, गेहूं, सरसों और विशेषकर मटर की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। नीलगायों का झुंड जिस भी खेत से गुजरता है, वहां फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाती है।

स्थानीय किसान रमेश, हरिकिशन, जयप्रकाश, पप्पू मीणा और नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि कड़ाके की ठंड में वे रात भर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। झुंड बड़ा होने के कारण किसानों को अपनी जान का खतरा भी बना रहता है। किसानों के अनुसार, सबसे अधिक नुकसान मटर की फसल को हो रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचित किया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन की इस बेरुखी से किसानों में भारी रोष व्याप्त है। पीड़ित किसानों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द इन नीलगायों से निजात दिलाने और हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.