सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ‘विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025’ के तहत मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अपडेट करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई । पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ‘विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025’ के तहत मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अपडेट करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्रों में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने के लिए चार विशेष दिवस निर्धारित किए गए हैं, जिसमें मतदान केंद्रों पर कैंप लगाए जाएंगे।
विशेष कैंप की तिथियां एसडीएम राजेश कुमार के अनुसार, मतदाता अपनी आपत्तियों और दावों के निस्तारण के लिए तिथियों पर अपने बूथ पर जा सकते हैं:
प्रथम चरण: 17 जनवरी और 18 जनवरी (शनिवार व रविवार)
द्वितीय चरण: 31 जनवरी और 01 फरवरी (शनिवार व रविवार)
मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ इन निर्धारित तिथियों पर सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) सुबह से शाम तक मौजूद रहेंगे। मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के लिए नागरिक निम्नलिखित फॉर्म का उपयोग कर सकते हैं:
फॉर्म-6: नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए।
फॉर्म-7: मतदाता सूची से नाम कटवाने या विलोपन के लिए।
फॉर्म-8: नाम, आयु, लिंग, पता या फोटो में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए।
अभियान का उद्देश्य
कोई मतदाता न छूटे उपजिलाधिकारी ने जानकारी दी कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर यह अभियान 6 फरवरी तक जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम सूची में शामिल करना और सूची से मृत या शिफ्ट हो चुके मतदाताओं के नाम हटाकर उसे पूरी तरह पारदर्शी बनाना है।
एसडीएम की अपील उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इन विशेष कैंपों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा, समय रहते मतदाता सूची की जांच कर लें और यदि विवरण में कोई त्रुटि है, तो उसे सुधारने के लिए बीएलओ से संपर्क करें। एक शुद्ध मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र का आधार है।
गोरखपुर :कैम्पियरगंज तहसीलदार के खिलाफ फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा, मुख्य गेट पर जड़ा ताला, जमकर हुई नारेबाजी
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 16, 2026





















