परतावल: बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, बकाया न चुकाने पर 12 उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे

परतावल (महराजगंज)

महराजगंज जनपद के परतावल विकास खंड अंतर्गत विद्युत विभाग ने बकाया वसूली और चोरी रोकने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परतावल विकास खंड अंतर्गत विद्युत विभाग ने बकाया वसूली और चोरी रोकने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) के द्वितीय चरण के तहत हरपुर तिवारी सबस्टेशन की टीम ने अंध्या फीडर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिससे बकायेदारों में हड़कंप मच गया।

36 कनेक्शनों की जांच, 12 पर गिरी गाज एसडीओ मयंक अग्रवाल के निर्देशन में विभाग की टीम ग्राम चंदर चाफी टोला वेलासपुर नर्सरी पहुंची। यहाँ कुल 36 बिजली कनेक्शनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान जिन उपभोक्ताओं के बिल लंबे समय से बकाया थे और जिन्होंने ओटीएस का लाभ नहीं लिया था, उन पर सख्त कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर ही 12 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर दिए।

अधिकारियों की अपील

ओटीएस का उठाएं लाभ चेकिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे अवर अभियंता कमलेश चौधरी ने उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए अपील की। उन्होंने कहा:
उपभोक्ता वर्तमान में चल रही ओटीएस समाधान योजना का लाभ उठाएं। इस योजना के तहत बकाया बिल जमा करने पर सरचार्ज में भारी छूट दी जा रही है। बकायेदार अपना बिल जमा कर कानूनी कार्रवाई और कनेक्शन कटने से बचें।

अभियान में शामिल टीम इस प्रभावी कार्रवाई के दौरान लाइनमैन राहुल गुप्ता, बेचैन यादव, अशोक, रमेश, विकेश और कन्हाई सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले दिनों में यह अभियान अन्य गांवों और फीडरों में भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.