बुलंदशहर: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, प्रखर पांडे बने सीओ सिटी और मधूप सिंह को डिबाई की कमान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत तेज-तर्रार पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, डिबाई के क्षेत्राधिकारी रहे प्रखर पांडे को अब सीओ सिटी/लाइन्स/कार्यालय के पद पर तैनात किया गया है। प्रखर पांडे अपनी कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं, और अब उन पर शहरी क्षेत्र की सुरक्षा और विभागीय कार्यों को सुव्यवस्थित करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

वहीं, डिबाई सर्किल की कमान अब डीएसपी मधूप कुमार सिंह को सौंपी गई है। उन्हें नया सीओ डिबाई नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना और जनसुनवाई को बेहतर करना है। एसएसपी द्वारा किए गए इस बदलाव को जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.