सिसवा बाजार: प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. तनु जैन का 17 जनवरी को आगमन, आरपीआईसी स्कूल के 10 वर्ष पूरे

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कस्बे के आरपीआईसी स्कूल के गौरवमयी 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 17 जनवरी को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कस्बे के आरपीआईसी स्कूल के गौरवमयी 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 17 जनवरी को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में प्रसिद्ध शिक्षाविद और ‘तथास्तु’ संस्थान की फाउंडर डॉ. तनु जैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी। रोटरी क्लब निचलौल और आरपीआईसी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम सिसवा के अवंतिका मैरिज हॉल में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।

पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. तनु जैन, जो सोशल मीडिया पर अपने ‘मॉक इंटरव्यू’ और उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए देश भर के युवाओं में लोकप्रिय हैं, इस दौरान छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करेंगी और उन्हें सिविल सेवा की तैयारी व भविष्य के लिए प्रेरित करेंगी। उनके साथ दिल्ली में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी और प्रसिद्ध शिक्षाविद वात्सल्य पंडित भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में भारी उत्साह है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.