महराजगंज:संघर्ष को मिली सफलता की उड़ान किसान के बेटे इंद्रेश यादव का ‘अग्निवीर’ में चयन, गांव में जश्न का माहौल

मिठौरा महराजगंज

हौसले अगर बुलंद हों, तो संसाधनों की कमी कभी बाधा नहीं बनती। इसे सच कर दिखाया है महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक के मधुबनी गांव (पथरदेवा टोला) निवासी इंद्रेश यादव ने।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हौसले अगर बुलंद हों, तो संसाधनों की कमी कभी बाधा नहीं बनती। इसे सच कर दिखाया है महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक के मधुबनी गांव (पथरदेवा टोला) निवासी इंद्रेश यादव ने। एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले इंद्रेश का चयन भारतीय सेना में ‘अग्निवीर’ के पद पर हुआ है। इस खबर के बाद से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

5 वर्षों की तपस्या का मिला फल

इंद्रेश यादव, साधारण किसान अम्बरीष यादव के पुत्र हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इंद्रेश ने पिछले 5 वर्षों से कड़ी धूप और सर्दी की परवाह किए बिना मैदान पर पसीना बहाया है। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं भटकने दिया। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

शुभकामनाओं का लगा तांता

चयन की खबर मिलते ही इंद्रेश के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। समाजसेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दीपचंद्र यादव ने इंद्रेश को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान ग्राम प्रधान पिंटू गुप्ता, लक्ष्मण यादव (यूपी पुलिस), पवन यादव, राजू गुप्ता, अर्जुन यादव और अंगद यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इंद्रेश यादव ने कहा, यह सफलता मेरे माता-पिता के त्याग और गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है। देश सेवा का अवसर मिलना मेरे और मेरे परिवार के लिए सबसे सुखद क्षण है।

ग्रामीणों का मानना है कि इंद्रेश की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए एक मिसाल पेश करेगी। एक किसान के बेटे का भारतीय सेना जैसे प्रतिष्ठित बल में शामिल होना यह संदेश देता है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.