सिद्धार्थनगर:इटवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,चोरी की मशीनों के साथ 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,भेजा गया जेल

इटवा (सिद्धार्थनगर)

सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इटवा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इटवा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह की टीम अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में सक्रिय थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इटवा-बढ़नी रोड स्थित ग्राम मधवापुर पुलिया के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को दबोच लिया।पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सुखारी उर्फ सुबराती और प्रदीप राजभर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो ग्राइंडर मशीनें बरामद की हैं। यह कार्रवाई थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 239/2025 (धारा 331(4)/305ए BNS) के तहत की गई है। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

सुखारी उर्फ सुबराती पुत्र मलगोदे (निवासी डिहवा मोहम्मद नगर, थाना मिश्रौलिया)।

प्रदीप राजभर पुत्र खुन्नु (निवासी बेलवा, थाना मिश्रौलिया)।

पुलिस टीम की सराहना

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि जिले में चोरी और लूट जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चला रही है। इटवा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.