सिद्धार्थनगर: वेतन वृद्धि और सुविधाओं की मांग को लेकर चौकीदार प्रहरी संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वेतन वृद्धि और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आज चौकीदार प्रहरी संघ के बैनर तले सैकड़ों ग्राम प्रहरियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वेतन वृद्धि और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आज चौकीदार प्रहरी संघ के बैनर तले सैकड़ों ग्राम प्रहरियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष हरिराम के नेतृत्व में प्रहरियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा व्यक्त की।

 

जिला अध्यक्ष हरिराम ने कहा कि वर्तमान में ग्राम प्रहरियों को मात्र ढाई हजार रुपये मानदेय मिल रहा है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना असंभव है। उन्होंने मांग की कि अन्य संविदा कर्मियों जैसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समान उनके मानदेय को बढ़ाकर 18,000 रुपये किया जाए।

इसके अलावा, उन्होंने साइकिल वितरण में अनियमितता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लगभग 5,000 प्रहरियों के बीच मात्र कुछ ही लोगों को साइकिल मिल पाती है, जो उनके साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे अपने हक की लड़ाई को और तेज करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में जिले के ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24