परतावल (महराजगंज)
महराजगंज जनपद केश्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एनएच-730 पर शुक्रवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला।महराजगंज जनपद केश्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एनएच-730 पर शुक्रवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एनएच-730 पर शुक्रवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। इस दुखद घटना ने जहां एक परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दिया है, वहीं आपातकालीन सेवाओं की सुस्ती ने प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हादसे में बुजुर्ग की मौत, युवक की हालत नाजुक
मृतक की पहचान नगर पंचायत परतावल के छातिराम दक्षिण टोला निवासी विजय प्रताप सिंह (60 वर्ष) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विजय प्रताप सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार सुहेल (निवासी अमवा) लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल सुहेल को तत्काल CHC परतावल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
एम्बुलेंस सेवा पर उठा सवाल: ‘समय पर आती तो बच जाती जान’
इस हादसे ने स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन सेवाओं की पोल खोल दी है। घटनास्थल पर मौजूद आक्रोशित लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के तुरंत बाद कई बार ‘108’ एम्बुलेंस को फोन किया गया, लेकिन एम्बुलेंस काफी देर से पहुंची। लोगों का कहना है कि यदि स्वास्थ्य सेवा समय पर सक्रिय होती, तो शायद विजय प्रताप सिंह की जान बचाई जा सकती थी। सरकारी तंत्र की इस सुस्ती को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है।
विदेश में हैं बेटे, घर में मचा कोहराम
मृतक विजय प्रताप सिंह के घर में इस समय मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके दो बेटे हैं, जो अपनी आजीविका के लिए विदेश में रहते हैं। घर के मुखिया की अचानक मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
सिद्धार्थनगर: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी की लाइसेंसी रिवाल्वर मामले में था फरारhttps://t.co/ccFYaECV9B
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 15, 2026





















