बस्ती: कलवारी थानाध्यक्ष ने पेश की मानवीय मिसाल, ग्राम प्रहरियों को बांटे कंबल

बस्ती

बस्ती जनपद के कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच कलवारी थाना परिसर में शुक्रवार को पुलिसिंग का मानवीय चेहरा सामने आया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बस्ती जनपद के कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच कलवारी थाना परिसर में शुक्रवार को पुलिसिंग का मानवीय चेहरा सामने आया। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को कंबल वितरित किए गए। सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए थानाध्यक्ष ने स्वयं अपने हाथों से इन जवानों को ठंड से बचाव हेतु कंबल प्रदान किए।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रहरियों को ग्रामीण सुरक्षा की रीढ़ बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद गाँव की चौकसी और आपराधिक सूचनाएं साझा करने में इनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने प्रहरियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और पूरी निष्ठा व सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।

थानाध्यक्ष की इस संवेदनशीलता ने न केवल ग्राम प्रहरियों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि स्थानीय जनता के बीच पुलिस की छवि को भी और अधिक विश्वसनीय बनाया है। ग्रामीणों ने पुलिस-जन सहयोग की इस पहल की जमकर सराहना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.