महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ओडवलिया गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई भीषण भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ओडवलिया गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई भीषण भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, गड़ौरा निवासी आकाश चौहान (22 वर्ष) और दुर्गेश (20 वर्ष) बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी ओडवलिया के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को संभाला और निजी साधनों की सहायता से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) निचलौल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा दोनों युवकों का उपचार किया जा रहा है, हालांकि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
सिद्धार्थनगर: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी की लाइसेंसी रिवाल्वर मामले में था फरारhttps://t.co/ccFYaECV9B
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 15, 2026





















