बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम धर्मपुर में किसानों ने परंपरागत खेती को छोड़ आधुनिक मल्टी फार्मिंग (बहु-फसली खेती) अपनाकर कृषि क्षेत्र में नई इबारत लिखी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम धर्मपुर में किसानों ने परंपरागत खेती को छोड़ आधुनिक मल्टी फार्मिंग (बहु-फसली खेती) अपनाकर कृषि क्षेत्र में नई इबारत लिखी है। ‘वॉयस ऑफ न्यूज 24’ की टीम जब धर्मपुर पहुंची, तो वहां 10 हेक्टेयर रकबे में लहलहाती उन्नत फसलें देख दंग रह गई।
किसान चौधरी राजवीर सिंह, शत्तन सिंह, नितेश कुमार और रिंकू की देखरेख में यहाँ कम लागत और कम पानी में अधिक मुनाफे वाले मॉडल पर काम हो रहा है।
खेती के प्रमुख आकर्षण:
ड्रैगन फ्रूट (पितैया): कैक्टस प्रजाति का यह फल 25-30 वर्षों तक पैदावार देता है। एक खंभे पर चार पौधे लगाकर किसान स्वास्थ्यवर्धक और कीमती उपज ले रहे हैं।
सदाबहार कागजी नींबू: साल भर फल देने वाली यह वैरायटी ‘हाई डेंसिटी फार्मिंग’ के लिए उपयुक्त है, जिससे 15 वर्षों तक निरंतर आय सुनिश्चित होती है।
सफेद चंदन: मल्टी-क्रॉपिंग के तहत प्रति एकड़ लगभग 250 पौधे रोपे गए हैं। परजीवी स्वभाव का यह पौधा 18-20 वर्षों में तैयार होकर करोड़ों का मुनाफा दे सकता है।
मौसमी: कम पानी में उपज देने वाली मौसमी को सह-फसली खेती के तौर पर उगाकर अतिरिक्त लाभ कमाया जा रहा है।
वॉयस ऑफ न्यूज 24 इन प्रगतिशील किसानों के जज्बे और नए प्रयोगों को सलाम करता है, जो आज अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।
सिद्धार्थनगर: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी की लाइसेंसी रिवाल्वर मामले में था फरारhttps://t.co/ccFYaECV9B
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 15, 2026





















