फरेंदा में ‘बुलडोजर’ से जोरदार स्वागत: सात बार के सांसद और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का दिखा जलवा, समर्थकों का उमड़ा हुजूम

फरेंदा/महराजगंज

जनपद महराजगंज के फरेंदा में आज उस समय ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला जब भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष/केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी अपनी कर्मभूमि पहुंचे।।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के फरेंदा में आज उस समय ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला जब भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष/केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी अपनी कर्मभूमि पहुंचे। सात बार के सांसद को प्रदेश की कमान मिलने की खुशी में आज फरेंदा की सड़कों पर केवल जनसैलाब ही नहीं, बल्कि बुलडोजर का भी जबरदस्त जलवा देखने को मिला।

बुलडोजर से हुई पुष्प वर्षा, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

पंकज चौधरी के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने विशेष तैयारी की थी। उनके काफिले के स्वागत में खड़े बुलडोजरों ने फूलों की वर्षा की, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। यह दृश्य देख कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया और पूरा फरेंदा शहर “पंकज चौधरी जिंदाबाद” और “बजरंगी सिंह जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

इस भव्य स्वागत कार्यक्रम के दौरान वॉॅयस ऑफ़ न्यूज 24 के संवाददाता धीरज अग्रहरि ने मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और जनता से खास बातचीत की। जनता का कहना है कि पंकज चौधरी जी का प्रदेश अध्यक्ष बनना महराजगंज के विकास के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.