पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल 2026: सिवान की बेटियां बनीं चैंपियन, पुरुष वर्ग में छपरा और काठमांडू के बीच छिड़ी रोमांचक जंग; दोनों संयुक्त विजेता

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का चौथे व अंतिम दिन रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का चौथे व अंतिम दिन रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन खेले गए महिला एवं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबलों को देखने के लिए खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंजता रहा।
महिला वर्ग का फाइनल

महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला सिवान (बिहार) एवं देवरिया (उत्तर प्रदेश) की टीमों के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन पंचायत इंटर कॉलेज के प्रबंधक जयंती त्रिपाठी, नगर पंचायत परतावल की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता तथा नवीन मंडी की सचिव नैनतारा सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल पर किक मारकर किया।

मैच में सिवान (बिहार) की टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। सिवान की ओर से रोशनी गुप्ता ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि दूसरा गोल मुस्कान ने कर जीत सुनिश्चित की। सिवान (बिहार) ने देवरिया को 2–0 से पराजित कर महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

पुरुष वर्ग का फाइनल बना रोमांच की पराकाष्ठा

पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला छपरा एवं काठमांडू (नेपाल) की टीमों के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल रहित बराबरी पर रहीं। अतिरिक्त समय में भी कोई टीम निर्णायक बढ़त नहीं बना सकी। इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।
अंततः निर्णायक मंडल एवं आयोजन समिति ने दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया, जिस पर दर्शकों ने खेल भावना की सराहना करते हुए तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए काठमांडू (नेपाल) टीम के जर्सी नंबर 10 दान सिंह को श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। काठमांडू नेपाल की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित व आकर्षक खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का सफल आयोजन मुख्य आयोजक समाजसेवी व युवा नेता अमन शांडिल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत परतावल के अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश कुमार मद्धेशिया ने की, जबकि अजय कुमार सैनी ने सचिव के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई।
पंचायत इंटर कॉलेज के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।

इस अवसर पर पंचायत इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीनबंधु शुक्ला, युवा नेता व समाजसेवी प्रेम शंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह, लखिमा प्रधान प्रतिनिधि विनय पाण्डेय, योगी सेवक दीपक सिंह, मारकंडे कृष्ण त्रिपाठी, चौक चेयरमैन प्रतिनिधि अजय मद्धेशिया, निचलौल चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया, घुघली चेयरमैन संतोष जायसवाल,काशी नाथ सिंह ,विवेक पटेल,अजय गौतम सहित अनेक गणमान्य नागरिक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

खेल भावना का संदेश

पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 ने खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे का उत्कृष्ट संदेश दिया। समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, रेफरी, सहयोगियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में इस प्रतियोगिता को और अधिक भव्य व व्यापक स्वरूप देने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.