महराजगंज: निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर ट्रैक्टर और ई-रिक्शा में भीषण भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र निचलौल-ठूठीबारी मार्ग परआज रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र निचलौल-ठूठीबारी मार्ग परआज रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर और ई-रिक्शा के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

जमुई गांव के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम जमुई के पास रात करीब 8:30 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में जुट गए।

एक की मौत, युवक जिला अस्पताल रेफर

 

मृतक: हादसे में सर्वजीत पासवान (55 वर्ष), पुत्र सुखई, निवासी ग्राम धमउर कुट्टी टोला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घायल: ई-रिक्शा में सवार दूसरा युवक ब्रह्मा प्रताप (28 वर्ष), पुत्र भगवान दास, गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल ब्रह्मा प्रताप को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची निचलौल थाना पुलिस ने मृतक सर्वजीत के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.