बुलंदशहर: अलीगढ़-आगरा नेशनल हाईवे बना ‘तालाब’, भीमपुर में जलभराव से राहगीर और स्कूली बच्चे बेहाल

दानपुर

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड दानपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भीमपुर में जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था ने राष्ट्रीय राजमार्ग की सूरत बिगाड़ दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के विकासखंड दानपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भीमपुर में जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था ने राष्ट्रीय राजमार्ग की सूरत बिगाड़ दी है। मुरादाबाद से आगरा को जोड़ने वाले अलीगढ़ रोड स्थित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालियां चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है।

हाईवे पर कीचड़ और गंदा पानी, बच्चे परेशान

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से नालियों की सफाई न होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह ठप है। हालत यह है कि गंदा पानी अब सड़क पर जमा हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और मोहल्ले के लोगों को हो रही है, जिन्हें हर दिन इसी बदबूदार पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।

ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

क्षेत्र के निवासी तुलसी प्रसाद और चंद्रपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने इस अव्यवस्था पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि नेशनल हाईवे जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर जलभराव होना न केवल आवागमन में बाधक है, बल्कि संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ा रहा है।

ग्राम प्रधान का आश्वासन

इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान पूनम देवी और प्रधान पति राम प्रकाश उर्फ टिंकू लोधी से बातचीत की गई। मौके की गंभीरता को देखते हुए प्रधान पति ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही सफाई कर्मियों को लगाकर नालियों की सफाई करा दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नालियां साफ होते ही सड़क से जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.