मेरठ: कर्ज के दलदल में फंसा युवक, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान; 200 मीटर तक ट्रैक पर बिखरे शव के चीथड़े

मेरठ

मेरठ जनपद के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में कर्ज और मानसिक तनाव के चलते एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में कर्ज और मानसिक तनाव के चलते एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के शरीर के चीथड़े उड़ गए और करीब 200 मीटर तक मांस के टुकड़े ट्रैक पर बिखर गए।

सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब एक ट्रेन ब्रह्मपुरी क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी एक युवक अचानक उसके सामने कूद गया। राहगीरों ने जब ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रैक पर बिखरे शव के हिस्सों को समेटकर मर्चरी भिजवाया।

कर्ज और गृहक्लेश बनी मौत की वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ में मृतक की पहचान शहाबुद्दीन (पुत्र शहज़ाद), निवासी रशीद नगर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सीओ (CO) सौम्या अस्थाना ने बताया कि मृतक शहाबुद्दीन ने बैंक से लोन (कर्ज) लिया हुआ था, जिसे चुकाने को लेकर वह काफी समय से तनाव में था।कर्ज के कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था।रविवार रात और सोमवार सुबह भी घर में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिससे क्षुब्ध होकर वह रेलवे लाइन पर पहुंचा और आत्मघाती कदम उठा लिया।

डिप्रेशन का शिकार था युवक

परिजनों के अनुसार, शहाबुद्दीन लंबे समय से डिप्रेशन (अवसाद) का सामना कर रहा था। आर्थिक तंगी और बैंक के बढ़ते दबाव ने उसकी मानसिक स्थिति को और बिगाड़ दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.