बुलंदशहर: ‘अनमोल है जीवन, नियमों का करें पालन’; DM श्रुति और SSP ने सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ, दिलाई शपथ

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026’ का भव्य आगाज हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026’ का भव्य आगाज हुआ। रोडवेज बस स्टैंड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इस अभियान का शुभारंभ किया।

“कोहरे में बरतें विशेष सावधानी”: जिलाधिकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्रुति ने कहा कि मानवीय भूल के कारण होने वाली दुर्घटनाएं परिवारों को उजाड़ देती हैं। उन्होंने विशेष रूप से सर्दी और कोहरे के मौसम को देखते हुए रोडवेज बसों और निजी वाहनों के सुरक्षित संचालन पर जोर दिया। डीएम ने निर्देश दिए कि कोहरे के दौरान फॉग लाइट और रिफ्लेक्टर का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि केवल जागरूकता ही नहीं, बल्कि प्रभावी चेकिंग भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।

अधिकारियों ने दिलाई सुरक्षा की शपथ

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई। शपथ में दोहराया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठा व्यक्ति BIS मानक वाला हेलमेट अवश्य पहनेंगे। साथ ही, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने का भी संकल्प लिया गया।

जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी

कार्यक्रम के अंत में डीएम और एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। यह वाहन पूरे जनपद में भ्रमण कर लाउडस्पीकर और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद: इस दौरान एसपी सिटी शंकर प्रसाद, यात्री कर अधिकारी विकास अस्थाना, एआरएम रोडवेज, सीओ ट्रैफिक समेत परिवहन और पुलिस विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.