मेरठ: IIMT कॉलेज के छात्रों में ‘दंगल’; कैंटीन के बाहर भिड़ीं छात्राएं, बाल पकड़कर की मारपीट, वीडियो वायरल

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित आईआईएमटी (IIMT) कॉलेज से अनुशासन को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित आईआईएमटी (IIMT) कॉलेज से अनुशासन को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कॉलेज ड्रेस पहने दो छात्राएं और एक छात्र आपस में बुरी तरह मारपीट करते नजर आ रहे हैं। यह पूरी घटना कॉलेज की कैंटीन के पास हुई बताई जा रही है।

कैंटीन के बाहर सरेराह हाई-वोल्टेज ड्रामा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो करीब 2 से 3 मिनट का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कॉलेज यूनिफॉर्म में दो छात्राएं एक-दूसरे पर हमलावर हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए और कपड़े तक खींचने लगीं। इस दौरान वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और कैंटीन स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया।

बीच-बचाव करता रहा छात्र, पर नहीं मानी छात्राएं

वीडियो में एक छात्र भी दिखाई दे रहा है जो दोनों छात्राओं के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने की जद्दोजहद कर रहा है। वह बार-बार उन्हें अलग करने की कोशिश करता है, लेकिन गुस्से में तमतमाई छात्राएं एक-दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं दिखीं। कॉलेज परिसर के भीतर इस तरह की मारपीट देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, प्रबंधन पर सवाल

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो करीब 4 से 5 दिन पुराना है। कैंटीन के पास खड़े किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और अब यह इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कॉलेज जैसे शैक्षणिक संस्थान में छात्रों के बीच इस तरह की हिंसा ने कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार

वीडियो वायरल होने के बाद अभी तक कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सूत्रों की मानें तो कॉलेज प्रशासन वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान करने और उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.