फरेंदा: भन्ते उत्तमा नंद जी का जोरदार स्वागत, बाबासाहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र स्थित अंबेडकर तिराहे पर आज आध्यात्मिक और सामाजिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। यहाँ भन्ते उत्तमा नंद जी के प्रथम आगमन पर स्थानीय जनता और विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र स्थित अंबेडकर तिराहे पर आज आध्यात्मिक और सामाजिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। यहाँ भन्ते उत्तमा नंद जी के प्रथम आगमन पर स्थानीय जनता और विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत में भन्ते उत्तमा नंद जी ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बाबासाहेब के विचारों और सामाजिक न्याय के संदेश को आत्मसात करने पर बल दिया। उनके स्वागत में समर्थकों ने पुष्पवर्षा की और जय भीम के नारों से परिसर गूंज उठा।

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा, संजय राव, अमित रावण, भीमसेन गौतम, राम कुमार कन्नौजिया और यशवंत राव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित जनों ने भन्ते जी का आशीर्वाद लिया और समाज की एकजुटता का संकल्प दोहराया।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.