सिद्धार्थनगर: जगमोहनी और विनायक गांव के बीच मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जगमोहनी और विनायक गांव के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जगमोहनी और विनायक गांव के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

ग्रामीणों ने गुरुवार शाम खेतों की ओर जाते समय शव देखा और तत्काल जोगिया पुलिस को सूचित किया। प्रभारी निरीक्षक जोगिया, मीरा चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचीं। पुलिस के साथ आई फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज न मिलने के कारण अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

नहर के पास मिला शव, डूबने की आशंका कम

मृतक का पहनावा सामान्य बताया जा रहा है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक नहर बह रही है, लेकिन ग्रामीणों ने डूबने की संभावना से इनकार किया है। स्थानीय लोगों का तर्क है कि नहर में पानी का स्तर जमीन से महज डेढ़ फीट ऊपर है, जिसमें डूबने जैसी स्थिति प्रतीत नहीं होती। ऐसे में मौत के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

शिनाख्त की कोशिशें जारी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मीरा चौहान ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है।

जनपद के अन्य थानों और पड़ोसी जिलों को भी सूचित किया गया है ताकि हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा सके।

गांव में दहशत

संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के बाद से इलाके के लोग डरे हुए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति लापता हो या मृतक के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.