महराजगंज : ‘सेक्रेड हार्ट स्कूल’ में गूँजा ‘मैरी क्रिसमस’; नन्हे सांता और भव्य झांकियों ने जीता सबका दिल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी भारत-नेपाल सीमा पर स्थित उपनगर ठूठीबारी में क्रिसमस का पर्व पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी भारत-नेपाल सीमा पर स्थित उपनगर ठूठीबारी में क्रिसमस का पर्व पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे के प्रतिष्ठित सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया, जहाँ बच्चों की रचनात्मकता और उत्सव के रंगों ने पूरे परिसर को सराबोर कर दिया।

नन्हे सांता और हस्तनिर्मित ग्रीटिंग्स रहे आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु यीशु की भव्य झांकी के दर्शन के साथ हुई। स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे जब सांता क्लॉज की वेशभूषा में उपहार बाँटते हुए निकले, तो उन्होंने सभी का मन मोह लिया। विशेष आकर्षण का केंद्र बच्चों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड्स रहे, जिनकी सुंदरता और कल्पनाशीलता की आगंतुकों ने जमकर सराहना की।

रंगारंग कार्यक्रमों से बिखरे संस्कृति के रंग

स्कूली छात्र-छात्राओं ने मसीही गीतों और विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य बीजू टी.आर. ने सभी को क्रिसमस के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अपने संबोधन में प्रेम, दया और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

प्रबंधक ने दी नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं

विद्यालय के प्रबंधक विपेश त्रिपाठी ने क्षेत्रवासियों और विद्यालय परिवार को क्रिसमस व आगामी नव वर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए समाज में शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जुड़ाव पैदा करते हैं।

कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य

इस भव्य आयोजन के दौरान विद्यालय के सेक्रेटरी शुभम त्रिपाठी सहित शिक्षक अलीम, सीमा त्रिपाठी, नरेंद्र गुप्त, आदित्य गौड़, उजाला वर्मा, रजनीश पांडेय, आंचल, अजीजुद्दीन खान, रामनयन यादव, दिलीप त्रिपाठी, सलाउद्दीन, जितेंद्र गुप्ता, राजेश यादव, राधेश्याम गुप्ता और अन्य स्टाफ सदस्य व अभिभावक भारी संख्या में मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.