सिद्धार्थनगर: डीएम शिवशरणप्पा जीएन का मानवीय चेहरा; जनसुनवाई में दिव्यांग को ओढ़ाया कंबल, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर कड़ाके की ठंड और हाड़ कपाने वाली शीतलहर के बीच सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन का एक बेहद संवेदनशील रूप सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर कड़ाके की ठंड और हाड़ कपाने वाली शीतलहर के बीच सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन का एक बेहद संवेदनशील रूप सामने आया है। जनसुनवाई के दौरान फरियाद लेकर पहुंचे एक दिव्यांग व्यक्ति की हालत देख जिलाधिकारी का दिल पसीज गया। उन्होंने न केवल संवेदनशीलता दिखाई, बल्कि तत्काल मौके पर ही उस व्यक्ति को स्वयं कंबल ओढ़ाकर कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाई।

“फाइलें नहीं, पीड़ा कम होनी चाहिए”: डीएम जिलाधिकारी ने दिव्यांग व्यक्ति की शिकायत सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि शिकायत का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर गुणवत्तापूर्ण और प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा, “शासन की योजनाओं का मूल मंत्र अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना है। किसी भी असहाय को दफ्तरों के चक्कर लगवाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

पूरे जनपद में राहत कार्यों के लिए ‘अलर्ट’ मोड भीषण ठंड को देखते हुए डीएम ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों (SDMs) को युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं.

रैन बसेरों का निरीक्षण: सभी रैन बसेरों में बेड, पर्याप्त कंबल और सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अलाव की व्यवस्था: प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तत्काल अलाव जलाने के आदेश दिए गए हैं।

कंबल वितरण: गरीबों और बेसहारा लोगों को चिन्हित कर पर्याप्त संख्या में कंबल वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रशासन की छवि में लगा ‘सेवा’ का ठप्पा डीएम शिवशरणप्पा जीएन की इस सक्रियता ने न केवल एक दिव्यांग को राहत दी, बल्कि पूरे जनपद में प्रशासन के प्रति जनता के भरोसे को मजबूत किया है। जनसुनवाई में मौजूद लोगों ने जिलाधिकारी के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि जब मुखिया खुद इतना संवेदनशील हो, तो न्याय की उम्मीद बढ़ जाती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.